Prime Minister Narendra Modi आज सिर्फ एक राजनेता की जीवनी नहीं, बल्कि एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जिसने विपरीत परिस्थितियों को अवसरों में बदला और करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणा बन गए।
17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में जन्मे Prime Minister Narendra Modi का बचपन कठिनाइयों में बीता। उनके पिता रेलवे स्टेशन पर चाय बेचा करते थे, और नरेंद्र मोदी ने खुद भी अपने शुरुआती दिनों में उनका हाथ बंटाया। पढ़ाई में सामान्य लेकिन सोच में असाधारण, नरेंद्र मोदी बचपन से ही कुछ अलग करना चाहते थे। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भाग लेना शुरू किया, और यहीं से उनका सार्वजनिक जीवन शुरू हुआ।
PM Narendra Modi की कहानी
पूरा नाम: Narendra Damodardas Modi
जन्म: 17 सितंबर 1950, वडनगर, गुजरात
शिक्षा: दिल्ली विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक (ऑनलाइन)
Also Read- Smriti Mandhana Net Worth 2025: जानिए क्यों हैं भारत की सबसे सफल और अमीर महिला क्रिकेटर!
पारिवारिक जीवन: माता-पिता और पत्नी जशोदाबेन

नवीनतम समाचार (21 सितम्बर 2025)
आज शाम 5 बजे राष्ट्र को संबोधन
Prime Minister Narendra Modi आज शाम देश को संबोधित करेंगे, जो कल से लागू होने वाले नए GST रेट्स से पहले का एक बड़ा संदेश माना जा रहा है।
GST स्लैब में बदलाव
नई टैक्स प्रणाली के अनुसार अब केवल दो मुख्य दरें 5% और 18% लागू होंगी।
₹34,200 करोड़ की समुद्री परियोजनाएं
गुजरात के भावनगर में ‘Samudra Se Samriddhi’ अभियान के तहत कई परियोजनाएं शुरू की गईं।
Also Read- Renuka Singh Net Worth 2025: हिमाचल की स्विंग क्वीन का करियर, सफलता और सोशल मीडिया प्रोफाइल
नवीन परमाणु ऊर्जा संयंत्र की घोषणा
NTPC द्वारा राजस्थान के बांसवाड़ा में एक नया न्यूक्लियर पावर प्लांट शुरू किया जाएगा।
“Chips or Ships, They Must Be Made in India”
गांधीनगर में प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तकनीक आधारित निर्माण पर बल दिया।
Prime Minister Narendra Modi के सोशल मीडिया अकाउंट
Prime Minister Narendra Modi सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और अपने विचार, योजनाएं, और देश की ताज़ा खबरें साझा करते रहते हैं। आप उन्हें नीचे दिए गए आधिकारिक अकाउंट्स पर फॉलो कर सकते हैं:
Twitter: @narendramodi
Facebook: Narendra Modi
Instagram: @narendramodi
YouTube: Narendra Modi
इन प्लेटफॉर्म्स पर आप प्रधानमंत्री के संदेश, कार्यक्रमों, और उनकी सोच को सीधे जान सकते हैं।

नेटवर्थ और सादगी
भारत के Prime Minister होते हुए भी Narendra Modi की संपत्ति ज्यादा नहीं है। उनकी कुल संपत्ति ₹2 से ₹5 करोड़ के बीच आंकी जाती है, जो उनके सादे और अनुशासित जीवनशैली को दर्शाता है। वे हमेशा पारदर्शिता और ईमानदारी के पक्षधर रहे हैं।
देश के लिए किए गए अहम काम
मोदी सरकार ने कई बड़े कदम उठाए, जिनका असर हर आम भारतीय के जीवन में देखने को मिला:
स्वच्छ भारत अभियान: साफ-सफाई को राष्ट्रीय स्तर पर लेकर आए। हजारों शौचालय बनाए और लोगों को स्वच्छता के महत्व से जागरूक किया।
डिजिटल इंडिया: देश को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने की कोशिश, जिससे सरकारी कामकाज और सेवाएं लोगों के लिए आसान हुईं।
मेक इन इंडिया: विदेशी निवेश को आकर्षित किया और भारत को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में कदम बढ़ाए।
प्रधानमंत्री जन धन योजना: हर भारतीय को बैंकिंग सुविधा से जोड़ा। इससे गरीब और वंचित वर्ग को वित्तीय समावेशन मिला।
GST लागू करना: देश की टैक्स व्यवस्था को सरल और पारदर्शी बनाने का बड़ा कदम।
विदेश नीति और वैश्विक छवि
Narendra Modi ने विदेश नीति में भी एक अलग छवि बनाई है। वे कई देशों की यात्राएं कर भारत के साथ रिश्तों को मजबूत करते रहे हैं। अमेरिका, जापान, रूस, फ्रांस और कई अन्य देशों के साथ भारत ने व्यापार, रक्षा और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा दिया है। Modi की विदेश नीति ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के सिद्धांत पर आधारित है, जो विश्व के साथ सहयोग और संवाद पर जोर देती है।

आखिर में…
Prime Minister Narendra Modi सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि एक युग का प्रतिनिधि हैं। उनकी मेहनत, लगन और देशभक्ति ने भारत को आत्मनिर्भर और शक्तिशाली बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है। उनकी कहानी हर उस व्यक्ति के लिए प्रेरणा है, जो सपनों को सच करने की हिम्मत रखता है।
Also Read- Neeraj Chopra Net Worth 2025:- भाला फेंककर कितने अमीर बन गए नीरज चोपड़ा, जानिए कुल संपत्ति
आज भारत एक मजबूत और विकसित राष्ट्र बनकर उभर रहा है, और इसके पीछे Prime Minister Narendra Modi का अथक परिश्रम और दूरदर्शी नेतृत्व है।

My name is mohd yasin . I am a Hindi content writer with experience at Newzy Verse I write news articles, blogs, and SEO-friendly content that is simple, engaging, and informative. My goal is to create content that connects with readers.